नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा है। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में उन्होंने 1000 रन भी पूरा कर लिया है। गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय हैं।
आपको बता दें की इससे पहले सबसे तेज 1000 रन (भारतीय) बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रुप से विराट कोहली और शिखर धवन के पास था। शिखर धवन और विराट कोहली ने 24 पारियों में 1000 रन पूरा किया था। शुभमन गिल ने महज 19 मैच में 1000 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ भी तीसरे वनडे में शानदार बैटिंग करते हुए 116 रन की पारी खेली थी। वहीं पहले वनडे में भी गिल ने 70 रन बनाए थे।




