back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market खुलते ही इतने अंक लुढ़का Sensex, नुकसान में कई बड़े शेयर

Share Market Opening : भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह सही साबित नहीं हुआ है। चौथे दिन भी बाजार पर गिरावट है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक- बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की शुरुआत नुकसान में हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह सही साबित नहीं हुआ है। चौथे दिन भी बाजार पर गिरावट है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक- बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की शुरुआत नुकसान में हुई। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 225 अंकों से ज्यादा लुढ़का था। यह 72550 से नीचे आ गया था। निफ्टी 45 अंकों के नुकसान के साथ 21950 के पास कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपन सेशन में भी लुढ़का था बाजार

प्री-ओपन सेशन में भी बाजार लुढ़का था। सेंसेक्स 200 अंक गिरा था। यह लुढ़ककर 72500 के पास आया था। निफ्टी इंडेक्स में 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी थी। गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी नुकसान पर कारोबार की शुरुआत के संकेत दे रहा था।

कल दर्ज हुई थी भारी गिरावट

बुधवार को बाजार में भारी गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 906.07 अंक गिरकर 72,761.89 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 338 अंक लुढ़ककर 21,997.70 पर रहा था। यह कुछ समय के दौरान बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है।

ये शेयर सबसे ज्यादा गिरे थे

बाजार में भारी बिकवाली के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बड़े सूचकांकों में डेढ़ फीसदी तक की गिरावट दिखी। छोटे शेयरों के सूचकांक 6 फीसदी तक लुढ़के। स्मॉल कैप इंडेक्स में 5 फीसदी, मिड कैप इंडेक्स में 4 फीसदी और एसएमई इंडेक्स में 6 फीसदी गिरा।

बाहर से नहीं मिल रहा सपोर्ट

आज बाहर से भी बाजार को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। एक दिन पहले अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए थे। वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.1 फीसदी की मामूली तेज रही। नास्डैक में 0.54 फीसदी और एसएंडपी500 में 0.19 फीसदी की गिरावट आई। एशियाई बाजार भी आज गिरे हैं। जापान का निक्की 0.45 फीसदी नुकसान में है। टॉपिक्स 0.21 फीसदी गिरा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी हल्की तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर गिरे

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर नुकसान में हैं। सेंसेक्स के 30 में 19 शेयर लुढ़के हैं। बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा डेढ़ फीसदी नुकसान में रहा। टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयर भी एक-एक फीसदी से अधिक लुढ़के थे। दूसरी तरफ पावरग्रिड कॉरपोरेशन सबसे अधिक 1.43 फीसदी बढ़त में रहा। एनटीपीसी शेयर भी 1 फीसदी से अधिक मजबूत था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵