Share Market Opening: सेंसेक्स-निफ्टी हल्की तेजी पर खुले, मिनटों में बदले हालात और नुकसान शुरू, जानें वजह

Today Share Market Opening: वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट की वजह से आज घरेलू बाजार की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआत में ही लाल निशान में पहुंचे।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट की वजह से आज घरेलू बाजार की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआत में ही लाल निशान में पहुंचे। वैसे, घरेलू सपोर्ट से नुकसान सीमित रहा है। सुबह 9: 15 बजे बाजार में कारोबार शुरू हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हल्की तेजी पर खुले। फिर चंद मिनटों में स्थिति पलटी। सुबह 9: 25 बजे बीएसई सेंसेक्स 60 अंकों के नुकसान में और 74060 अंकों के पास पहुंचा था। निफ्टी 50 इंडेक्स 14 अंक नीचे 22480 अंकों के पास आ गया।

प्री-ओपन सेशन में मजबूती

घरेलू बाजार सेशन शुरू होने के पहले अच्छी शुरुआत के संकेत मिले थे। गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा 22652 अंकों पर था। यह पिछले स्तर की तुलना में 100 अंक चढ़ा था। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 60 अंकों की बढ़त पर 74180 अंकों के पास और निफ्टी 24 अंक मजबूत होकर 22517 अंकों पर था।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट

दूसरी ओर वैश्विक बाजारों में दबाव बना है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 70 अंक फिसलकर 38725 से नीचे आ गया था। एसएंडपी500 में 0.65 फीसदी और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.16 फीसदी की गिरावट थी। आज सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट दिखी है। जापान का निक्की 2 फीसदी से ज्यादा, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.39 फीसदी, टॉपिक्स में 1.33 फीसदी की गिरावट है। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स हल्की तेजी पर है।

गुरुवार को बना था रिकॉर्ड

बीते गुरुवार को सेंसेक्स 33.40 अंकों की हल्की तेजी के साथ 74119.39 पर बंद हुआ था। निफ्टी 19.50 अंकों की बढ़त के साथ 22493.55 अंकों पर रहा था। सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 74245.17 अंक और 22525.65 अंकों का नया लाइफाटाइम हाई बनाया था। शुक्रवार को शिवरात्रि की वजह से बाजार में छुट्टी थी। घरेलू बाजार में लगातार 4 सप्ताह से तेजी आ रही है। दोनों प्रमुख सूचकांकों में 3-3 फीसदी की तेजी आई है।

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

शुरुआती सेशन में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 14 के शेयरों में तेजी में थे। 16 शेयर नुकसान में थे। शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे अधिक डेढ़ फीसदी के फायदे में था। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर भी मजबूत थे। टाटा स्टील 1.70 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर लुढ़के थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in