गया, 29 मई (हि.स.)।जिले के डुमरिया प्रखंड के कविसा गांव निवासी अरबाज खान (30) पिता सलीम खान सड़क दुर्घटना में शनिवार को मौके पर ही मौत हो गई। अरबाज खान एक दोस्त की शादी में बरात गए थे।बरात डुमरिया थाना के कुड़िया से रोहतास के लिए शुक्रवार को गई थी। यह घटना तब घटी जब रोहतास से बारात लौटते समय (अहले सुबह) करीब तीन बजें औरंगाबाद के जसोईया मोड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार स्कार्पियो गाड़ी के चालक को झपकीं लगी और खड़े ट्रक मे स्कार्पियो बाएं तरफ से जाकर टकरा गई। जिसमें अरबाज खान की मौके पर मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हो गए। बारात डुमरिया थाना क्षेत्र के कुड़िया निवासी बिंदेश्वर यादव के घर से गई थी। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डालटेनगंज के निजी अस्पताल में चल रहा है।मौत के बाद घर वालो का रो-रो का बुरा हाल है। शादी समारोह समाप्त होने के बाद खुशी का मौहाल गम में बदल गया। सुबह से ही लोग एक दूसरे का कुसल क्षेम पूछ रहे है। परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दूल्हा- दुल्हन दूसरी गाड़ी में बैठे थे, दोनों सुरक्षित है। गाड़ी का स्पीड भी ज्यादा थी जिसके कारण स्क्रापियो का परखच्चे उड़ गया। अरबाज खान एक व्यवहारिक व सामाजिक व्यक्तित्व के थे। उनकी प्राथमिक पढ़ाई मध्य विद्यालय, कविसा में पांचवी, दसवीं तक की पढ़ाई डुमरिया से एवं इंटर की एसएमएसजी कॉलेज, शेरघाटी से हुई थी। अरबाज खान तीन भाई है। परिवार से जैदी खान, असलम खान,राज देव यादव पहुंचे हि हिन्दुस्थानमाचार/पंकज कुमार




