back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमीरपुर में राजस्व लेखाकार पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मौत

पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम, आरोपित की गिरफ्तारी के लिये पांच टीमें गठित पंकज मिश्रा हमीरपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। बिंवार थानाक्षेत्र के निवादा गांव में रविवार को राजस्वकर्मी को गोलियों से भून डाला गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर परिजन और पुलिस पहुंचे। खून से लथपथ राजस्व कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में रीजेंसी हास्पिटल में उसकी मौत हो गयी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। घटना की खबर पाते ही पुलिस अधीक्षक और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीएम भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की पांच टीमें गठित की गयी हैं। बिंवार क्षेत्र के निवादा गांव निवासी पंकज तिवारी तहसील मौदहा कार्यालय में सहायक नाजिर पद पर कार्यरत थे। वह त्रिदिवसीय सरकारी अवकाश घोषित होने के कारण अपने ग्राम निवादा आये थे। आज वह गांव में अपना खेत देखकर वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम निवादा निवासी विनय सिंह ने विवाद के चलते रजिंशन अवैध तमंचे से फायर कर दिया। गोली पंकज तिवारी के सीने में लगने से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बिवांर थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल को उपचार करने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इस घटना की सूचना अपर जिलाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। कानपुर में इलाज के दौरान राजस्व कर्मी पंकज तिवारी की मृत्यु हो गई। इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अरोपी की गिरफ्तारी के लिये 5 टीमों के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी मौदहा, राठ भी प्रयासरत हैं। जिसमें से बिवांर, मौदहा, मुस्करा, ललपुरा, जरिया व स्वाट टीम को हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिये लगाया गया है। उनका कहना है कि अब तक पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से पीड़ित पक्ष संतुष्ट है। इस घटना से गांव में भय और दहशत का माहौल है। गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵