back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘तनु वेड्स मनु’ की सक्सेसफुल जोड़ी एक बार फिर आएगी साथ, Kangana Ranaut ने Madhavan के साथ शेयर की फोटो

R Madhavan and Kangana Ranaut will come together again Kangana was seen in 'Tanu Weds Manu' with Madhavan

नई दिल्ली, हि.स.। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने वाली कंगना रनौत अब एक बार फिर आर.माधवन के साथ फिल्म करेंगी। सुपरहिट फिल्म ”तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माधवन के साथ अपनी सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी के साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा है। कंगना ने लिखा, ‘मैं अपने पसंदीदा आर माधवन के साथ एक और बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ वापस आ रही हूं।’

कंगना ने माधवन के साथ शेयर की फोटो

कंगना ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह कुछ लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने कहा कि क्या शानदार टीम है। इस कहानी पर नेटिज़न्स ने कंगना को ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने कहा, ”कंगना रनौत अब माधवन का करियर बर्बाद कर देंगी, माधवन जी कंगना से दूरी बना लीजिए, नहीं तो वह आपका भी करियर बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

माधवन के साथ ”तनु वेड्स मनु में नजर आई थी कंगना

इससे पहले कंगना आर. माधवन के साथ ”तनु वेड्स मनु” और फिर इसके सीक्वल ”तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” में साथ काम किया। फिलहाल कंगना अपनी आने वाली फिल्म ”इमरजेंसी” को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और पुपुल जयकर भी नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के समय कई ऐसे कई मशहूर सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵