जम्मू, 25 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू संभाग के रियासी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की कथित हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी दो सप्ताह पहले एक शेड के अंदर फंदे से लटकती हुई पाई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी सीता देवी की अंतरिम मेडिकल रिपोर्ट के बाद पाया गया कि यह आत्महत्या का माला नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने मल्लिकोट गांव के निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि सीता देवी 14 अप्रैल को उनके घर पर एक बकरी के शेड में लटका पाया गया था और उसके ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कुछ घरेलू विवाद बताया जाता है। पुलिस ने कहा कि मामले को एक हत्या के मामले में बदल दिया गया है और आगे की जांच चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान




