back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छात्रा को छेड़ते एनएसूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

झुंझुनू,17 अप्रैल(हि.स.)। कांग्रेस के अग्रिम छात्र संगठन एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता को कोतवाली पुलिस ने मोरारका कॉलेज से उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला छात्राओं से छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मोरारका कॉलेज की तीन छात्राएं शुकव्रार को कॉलेज से बाहर जा रही थी कि कथित एनएसयूआई कार्यकर्ता अंकित अपने एक साथी नितिन के साथ कॉलेज में आया और उनमें से एक छात्रा को फ्रेंडशिप के लिए प्रपोज किया। साथ ही धमकी दी कि उसने उसका प्रपोजल नहीं माना तो वो देख लेगा। इस पर घबराई छात्राओं ने पुलिस तक अपनी सूचना जैसे तैसे पहुंचाई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बिना देर किए मोरारका कॉलेज पहुंची। जहां पर दोनों युवकों को दबोच लिया और अपने साथ कोतवाली ले गई। कोतवाली पुलिस को छात्राओं ने भी अपनी आपबीती बताई। अब जब एनएसयूआई की आई तो एनएसयूआई के पदाधिकारी भी अंकित से अपना पल्ला झाड़ रहे है। कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि अंकित धायल का एनएसयूआई से कोई लेना देना नहीं है। जबकि कुछ यह कहते हुए बात को दबाने में लगे है कि अंकित ने पांच-छह महीने संगठन को छोड़ दिया है। इधर, विरोधी छात्र संगठन एसएफआई ने सोशल मीडिया पर अंकित की करतूत और अंकित का एनएसयूआई से रिश्तों का प्रमाण वारयल करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूर का बेटा बना ‘NSUI का सर्वेसर्वा’: जानें कौन हैं NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजस्थान के छात्र राजनीति के सक्रिय चेहरे Vinod Jakhar को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का नया...
spot_img

Latest Stories

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵