back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सऊदी अरब पर मिसाइलों से हमला, सबसे बड़ी तेल कम्पनी में लगी आग

सना, राइटर्स, 08 मार्च (हि.स.)। सऊदी अरब के तेल उद्योग के केंद्र में रविवार को ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में यमन के हुती विद्रोहियाें का हाथ बताया जा रहा है। हमले में तनुरा में सबसे बड़ी तेल कम्पनी अरामको भी प्रभावित हुई है, जो पेट्रोलियम निर्यात के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, सऊदी अरब और यमन में मौजूद हूती विद्रोहियों के बीच खतरनाक जंग जारी है। पिछले हफ्ते सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रॉकेट हमला करने के बाद अब यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको को निशाना बनाया है। हालांकि रियाद ने इस ताजा हमले को वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर एक असफल हमला करार दिया है लेकिन हमलों के कारण सऊदी अरब को आधे से अधिक तेल उत्पादन को बंद करना पड़ा, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि हमलों से कोई हताहत या किसी संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रास तनुरा में एक तेल भंडारण यार्ड, एक रिफाइनरी के स्थल और दुनिया की सबसे बड़ी समुद्र तटीय तेल लोडिंग सुविधा केंद्र पर लक्ष्य को भेदने से पहले समुद्र से आने वाले एक ड्रोन ने रोक दिया। मंत्रालयों ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी राज्य नियंत्रित सऊदी अरामको द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे धरहर में एक आवासीय परिसर के पास बैलिस्टिक मिसाइल गिरी। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने असिर, दम्मन और जागन के मिलिट्री बेस पर भी हमला किया है। इस हमले से तेल कंपनी अरामको को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उसने सऊदी अरब पर 14 ड्रोन और 8 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। हमलों ने जनवरी 2020 के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से अधिक कर दीं हैं, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल के भावी सौदे ने अक्टूबर 2018 की उंचाइयों को छू लिया है। हुती विद्रोहियों ने हाल ही में सऊदी अरब पर ऐसे समय में यह कदम उठाया था, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र युद्ध को समाप्त करने के लिए रुकी हुई राजनीतिक वार्ताओं को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष विराम पर जोर दे रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...