back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए नोकर गिरफ्तार, मालिक फरार

गाजियाबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की मांग बढ़ गयी है। इस बीच धनलोलुपता में डुबे ऑक्सीजन की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है, उसके पास से 638 सिलेंडर बरामद हुए हैं जबकि कालाबाजारी कराने वाला फैक्टरी मालिक फरार हो गया। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना लिंक रोड क्षेत्र अंतर्गत साइट 4, बी-30 औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री है। जहां पर भारी मात्रा में कालाबाजारी के लिए छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर जमा किए जा रहे थे। और यहीं से ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जाती है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, तो मौके पर रोहताश नगर शाहदरा दिल्ली का रहने वाले समीर उर्फ सलीम पुत्र लईक अहमद गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री में 638 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में समीर ने बताया कि वह जय गोपाल इंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं और वह अपने मालिक जय गोपाल मेहता के कहने पर छोटा सिलेंडर 10हजार में और बड़ा सिलेंडर 30हजार रुपये में बेचता है। यानी निर्धारित मूल्य से 2 से 3 गुना अधिक दामों पर ऑक्सीजन सिलेंडर बेचे जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी मुख्य आरोपी जय गोपाल मेहता फरार है। जिसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵