back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

इन दिनों कोई खिलाड़ी अगर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं तो वह विनेश फोगाट हैं। हाल ही में वह पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण पदक से चूक गई थीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का दौर भी शुरू हो चुका है। आज अपना जन्मदिन मना रही विनेश की जिंदगी के उन अनछुए पहलुओं पर नजर डालेंगे जो अभी तक आम जनमानस की पहुंच से दूर हैं। वह एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों समेत कई प्रतियोगिताओं में भारत का झंड़ा बुलंद कर चुकी हैं।

हरियाणा की मिट्टी में से ओलंपिक तक का सफर

हरियाणा के बलाली गांव की मिट्टी में खेलकर बड़ी हुई विनेश ने कभी सोचा नहीं होगा कि एक दिन वो अपने खेल की बदौलत स्पोर्टस आइकन बन जाएंगी। विनेश पहली बार लाइमलाइट में तब आईं जब उन्होंने 2013 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद ये सिलसिला चल पड़ा। इसके बाद उन्होंने अफ्रीका में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। फिर मौका आया 2014 राष्ट्रमंडल खेलों का, जिसमें उन्होंने पहला गोल्ड मेडल जीता था। सर्जरी के बाद वापस लौटी विनेश ने 2017 और 2018 में भी अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन जारी रखा। विनेश के खाते में एक कांस्य पदक 2019 एशियाई खेलों मे भी आया था। 2020 में भी ये प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि पेरिस ओलंपिक 2024 से उन्हें बहुत उम्मीद थी, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।

ब्रजभूषण के खिलाफ खोला था मोर्चा

विनेश ने जनवरी 2023 में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ ब्रजभूषण के खिलाफ मोर्च खोला था। उन्होंने ब्रजभूषण पर महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले में अदालत ने 21 मई को ब्रजभूषण और विनोद तोमर के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। जिसके बाद विनेश ने इसे नैतिक जीत बताया। 

राजनीति से भी जुड़ रहे हैं तार

ब्रजभूषण मामले के बाद उनके साथ कांग्रेस के नेताओं को देखा गया है। पेरिस ओलंपिक से वापसी के दौरान भी कांग्रेस सांसद दिपेंन्द्र हुड्डा इनका स्वागत करने पहुंचे थे। हाल ही में विनेश ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का यू-टर्न: संन्यास लिया वापस, कहा- आग कभी खत्म नहीं होती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में लौटने का बड़ा फैसला किया है।...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵