back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इमरान खान ने स्वीकार की पाकिस्तान में बदलाव लाने में नाकामी

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया है कि सत्ता में आने के समय उन्होंने जिस देश का वादा किया था, उसमें वह बदलाव नहीं ला सके। शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयों और संभागों को प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, शुरूआत में हम क्रांतिकारी कदमों के माध्यम से तुरंत बदलाव लाना चाहते थे, लेकिन बाद में महसूस किया कि हमारी प्रणाली सदमे को सहन करने में असमर्थ थी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार और मंत्रालयों ने वांछित परिणाम नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, सबसे बड़ी समस्या यह है कि सरकार और देश के हित के बीच कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पूछा, क्या हमारे मंत्रालय प्रदर्शन कर रहे हैं कि कैसे निर्यात बढ़ाकर देश को स्थिर किया जाए और कैसे लोगों की स्थिति में सुधार किया जा सकता है, गरीबी को कैसे समाप्त किया जा सकता है? खान ने कहा कि निर्यात बढ़ाना, आयात प्रतिस्थापन खोजना और गरीबी कम करना राष्ट्रीय हित के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। उन्होंने इनाम और दंड की व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की शक्तियों के संबंध में सुधार किए गए हैं जिससे नौकरशाहों को पहल करने की अनुमति मिलती है। उन्होंने कहा कि एनएबी को सुव्यवस्थित करने के बाद, अब नौकरशाहों के पास लंबित फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करने का कोई बहाना नहीं है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵