नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा का बोर्ड का रिलल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर लॉगिन कर सकते हैं। इस साल का परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। इस एग्जाम में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 83 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। जबकि, 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
परीक्षा का आयोजन किया गया था दो चरणों में
हिमाचल बोर्ड ने बाहरवीं क्लास की परीक्षआ का आयोजन दो चरणों में किया था। पहले चरण का एग्जाम सिंतबर-अक्टूबर और दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग अप्रैल के महीने के पहले सप्ताह से ही शुरू कर दी थी ताकि, परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जा सकें। इस बार 12वीं क्लास का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले एक महीने पहले जारी किया गया है।
ऊना की बेटी ने किया टॉप
हिमाचल बोर्ड की 12वीं क्लास में ऊना की बेटी ओजस्विनी उपमन्यु ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है, उन्होंने 500 अंकों में से 493 अंक प्राप्त किए हैं, जो ऊना के घनारी सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
इस लिंक से डायेक्ट करें रिजल्ट चेक
-
स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करें
-
इसके बाद होमपेज पर 12th Class Result Check के लिंक के बटन को दबाएं
-
यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कीजिए
-
इतना करने के बाद आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा।
-
रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं




