बेगूसराय, 19 मार्च (हि.स.)। एसटीएफ को बीते वर्ष नावकोठी थाना क्षेत्र में हुए मुखिया हत्याकांड के एक अभियुक्त को बड़ी मात्रा में हथियार के साथ पकड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा निवासी कुख्यात अपराधी जगदीश महतों उर्फ छोटू है। उसके पास से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्तौल एवं पांच गोली भी बरामद किया गया है। छोटू को पकड़ने में यह सफलता एसटीएफ के एसओजी वन की टीम को मिली है। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष एक फरवरी को समसा पंचायत के मुखिया हेमा मौर्य की हुई हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ लंबे समय से कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि छोटू नावकोठी में छुपा हुआ है। सूचना सत्यापन के बाद एसटीएफ की टीम ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। छोटू महतों के विरुद्ध डंडारी थाना में भी हत्या का मामला दर्ज है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा




