back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान आंदोलनकारियों ने मनाया शहीदी दिवस

नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान मंगलवार को शहीदी दिवस मनाया। बीते 118 दिनों से जारी इस आंदोलन में किसानों का अलग रूप देखने को मिला। यहां शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए ‘शहीदी दिवस’ मनाया गया। इस दौरान सभी किसानों ने पीली पगड़ी पहनकर तीनों शहीदों को याद किया और कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आजादी के मतवाले सरदार भगत सिंह को उनकी प्यारी पीली पगड़ी पहनकर याद किया जा रहा है। इसलिए सभी राज्यों के युवा किसान पीली पगड़ी पहनकर प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों से लड़ते हुए सरदार भगत सिंह ने कहा था कि लोगों को कुचलकर भी आप उनके विचारों को नहीं मार सकते। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह की बात आज भी प्रासंगिक है। सरकार किसानों को हर तरह से परेशान कर रही है लेकिन किसान भगत सिंह के बताए रस्ते पर चल रहे हैं वो हार नहीं मानेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ युवा किसान शहीदों से जुड़े ऐतिहासिक स्थान जैसे सुनाम, खटकड़कलां, श्री आनंदपुर साहिब, श्री फतेहगढ़ साहिब, सराभा, जलियावाला बाग, हुसैनीवाला, श्री चमकौर साहिब की मिट्टी लेकर सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां संयुक्त किसान मोर्चे ने इनका स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...