back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षा विभाग ने तय किया 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड परिणाम का फॉर्मूला

– 45 दिनों के अंदर जारी होंगे परीक्षा परिणाम – कमेटी की रिपोर्ट को शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने दी हरी झंडी जयपुर, 23 जून(हि.स.)। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 10 वीं व 12 वीं के परिणाम तय करने हेतु गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को फॉर्मूला जारी कर दिया है। समिति की ओर से निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार पिछले दो वर्षों की परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा। कक्षा 10 के विद्यार्थिओं के अंक निर्धारण के लिए कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2019 का अंक भार 45 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 9 में अंतिम प्राप्तांकों का अंकभार 25 प्रतिशत रहेगा। वहीं कक्षा 10 का अंकभार 10 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 10 के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया जाएगा। इस समिति में शाला प्रधान, कक्षाध्यापक तथा विषय अध्यापन करवाने वाला शिक्षक शामिल रहेंगे। यह समिति वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक निर्धारण करेगी। सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों के भांति 20 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण फॉर्मूले में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2019 में प्राप्तांक का अंकभार 40 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 11 में प्रदत्त अंकों का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 12 का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा जिसका निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया जायेगा। सत्रांक का अंकभार पहले की तरह 20 प्रतिशत ही रहेगा। कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षाओं के सम्बंध में समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अधिकतर विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है तथा 40 प्रतिशत विद्यालयों में परीक्षा उपरान्त माक्र्स भी दिए जा चुके है। अब शेष रहे विद्यालयों में कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं गृह तथा चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक अनुमति मिलने पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। स्वयंपाठी विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा प्राइवेट विधार्थी या ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने श्रेणी सुधार हेतु आवेदन किया है उन्हें बोर्ड द्वारा जब भी परीक्षा का आयोजन होगा तब अवसर दिया जाएगा। समिति की ओर से तय अंक योजना में पूरक आए विद्यार्थीओं को पूरक परीक्षा का आयोजन होने पर परीक्षा देनी होगी। परिणाम से संतुष्ट नहीं तो दे सकेंगे परीक्षा प्राप्तांक से असंतुष्ठ विधार्थी, जब बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, तब परीक्षा दे सकेंगे। इस हेतु वैकल्पिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा तथा वैकल्पिक परीक्षा के ही अंकों को अन्तिम परिणाम के रूप में माना जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, जानिए टॉप-3 और टॉप-10 में किन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...