दुमका, 15 मार्च (हि.स.)। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामबनी गांव में संचालित क्रशर में 12 मार्च को हुई लूट कांड के मामले में एक आरोपी शिवलाल टुडू को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शिवलाल टुडू को बबईखोड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुल्लू ने बताया कि 12 मार्च को रामबनी क्रशर में लूट में शामिल शिवलाल टुडू को गिरफ्तार किया गया है। शिवलाल टुडू के पास से पुलिस ने 25 हजार रुपये नकद बरामद किया है। शिवलाल टुडू को दुमका जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिवलाल टुडू पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघाटी गांव का रहने वाला है। लूटेरों ने हथियार के बल पर 1.37 लाख रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की पकड़ से अब भी सात अपराधी दूर है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज




