back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो चीनी अकादमियों के अकादमीशियनों का सम्मेलन आयोजित

बीजिंग, 28 मई (आईएएनएस)। चीनी विज्ञान अकादमी के अकादमीशियनों का 20वां सम्मेलन, चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के अकादमीशियनों का 15वां सम्मेलन और चीनी विज्ञान व प्रौद्योगिकी संघ के प्रतिनिधियों का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन 28 मई को पेइचिंग में आयोजित हुआ। मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अहम भाषण दिया। साथ ही, चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के स्थायी सदस्य ली चानशू, वांग यांग, वांग हुनिंग, चाओ लची और हान चेंग ने सम्मेलन में भाग लिया। शी चिनफिंग ने कहा कि यह सम्मेलन सर्वांगीण समाजवादी आधुनिक देश के निर्माण में नई यात्रा शुरू होने की अहम घड़ी पर राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी नवाचार व विकास योजना बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए आयोजित एक महासभा है। उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की ओर से सम्मेलन के आयोजन पर बधाई दी और विभिन्न पदों पर मेहनत से काम कर रहे वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यकतार्ओं का हार्दिक अभिनंदन किया। 30 मई को पांचवां राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यकर्ता दिवस है। मौके पर शी चिनफिंग ने देश भर के वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यकर्ताओं को दिवस की बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि क्रांति, निर्माण और सुधार के ऐतिहासिक दौर में, हमारी पार्टी हमेशा विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बहुत महत्व देती है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्य हमेशा एक बहुत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान पर कायम है और बहुत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभाता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद पार्टी की केंद्रीय समिति ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता की स्थिति का व्यापक विश्लेषण किया, देश और विदेशों में विकास की स्थिति का गहन अध्ययन किया, और तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास में मुख्य स्थान पर रखा और व्यापक रूप से तकनीकी नवाचार कार्य पर जोर दिया। हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मुद्दे पर पार्टी के समग्र नेतृत्व का पालन करते हैं, वैश्विक वैज्ञानिक व तकनीकी ताकत के निर्माण के रणनीतिक लक्ष्य पर कायम रहते हैं, पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार की अग्रणी भूमिका निभाते हैं, तकनीकी नवाचार प्रणाली के सुधार को व्यापक रूप से व्यवस्थित करते हैं, प्रतिभाओं से देश को मजबूत करने की रणनीति को लागू करते हैं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खुलेपन व सहयोग का विस्तार करते हैं। बताया गया है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा, चीनी विज्ञान अकादमी और चीनी विज्ञान अकादमी के अकादमीशियनों, कुछ विदेशी अकादमीशियनों, चीनी विज्ञान व प्रौद्योगिकी संघ के प्रतिनधियों समेत 3000 से अधिक लोगों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। (साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵