back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

जौनपुर, 16 मार्च (हि.स.)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अटाला मस्जिद के पास चिकन गारमेंट्स की दुकान में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आगलगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अटाला मस्जिद चौराहे के पास स्थित चिकन के कपड़ों की दुकान है। आज सुबह जब लोग टहलने निकले तो दुकान से धुंआ और आग की लपटें देखकर कोतवाली और फायर बिग्रेड को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अटाला मस्जिद के पास दुकान है। जिसमें संभवत शॉर्ट सर्किट कारण आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं है। तीन मंजिला दुकान है। दुकान मालिक के आकलन करने के बाद नुकसान का पता चल पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵