back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घाटकोपर में गिरा बिलबोर्ड: कंपनी मालिक भावेश के खिलाफ हैं 23 मामले दर्ज, रेप जैसा संगीन जुर्म भी शामिल

घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने के मामले में कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज। एगो मीडिया के मालिक, भावेश भिड़े के खिलाफ है 23 मामले दर्ज।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में आए तूफान से बिलबोर्ड गिरने के मामले में, विज्ञापन एजंसी एगो मीडिया के मालिक, भावेश भिड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह बिलबोर्ड घाटकोपार इलाके में गिरा था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। बतातें चलें कि भावेश भिड़े के खिलाफ पुलिस में यह कोई पहला मामला नहीं है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसमें रेप जैसा संगीन जुर्म भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बिलबोर्ड गिरने के बाद से भावेश फरार है और उनका फोन भी स्विच ऑफ है।

लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े, 2009 में मुलुंद निर्वाचन क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए थे। उन्होंने नामांकन भरते समय अपने एफिवेफिट में बताया था कि उनके खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। इसमें से कई मामले मुबंई नगर निगम एक्ट और बाउंस चैक के भी हैं। साथ ही जनवरी 2024 में उसके खिलाफ मुलुंद पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ और चार्जशीट भी तैयार की गई।

कानून तोड़ने की है पुरानी आदत

सूत्रों का कहना है कि भावेश भारतीय रेलवे व मुबंई नगर पालिक, साथ ही बीएमसी के कई कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके हैं। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद उनके उपर नियमों को तोड़ने के आरोप भी लगे हैं। इसके अलावा वह खुद और कंपनी के कई कर्मचारी पेड़ काटने के मामले में आरोपी हैं।

बिलबोर्ड को नाम था लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में

घाटकोपर में जो बिलबोर्ड गिरा था उसे कंपनी ने 120×120 फुट का बनाया था। वह इतना बड़ा था कि उसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया गया। पर बीएमसी का कहना है कि वह 40×40 फुट के उपर के बिलबोर्ड की अनुमति नहीं देता है। लेकिन एगो मीडिया ने अनुमति के परे होते हुए तीन गुना बड़ा बिलबोर्ड बनवाया।

क्या कहा बीएमसी ने

बीएमसी आयुक्त, भूषण गगरानी ने कहा कि हमने शहर में सभी अवैध बिलबोर्ड के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक मामला दर्ज किया गया है क्योंकि बिलबोर्ड के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। साथ ही बोले कि एक शिकायत भी मिली थी कि लोगों को बिलबोर्ड दिख सके इसके लिए कुछ पेड़ भी काटे गए थे। वह बोले कि हमने इस संबंध में एक मामला भी दायर किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC में पहली बार BJP की मेयर! रितु तावड़े संभालेंगी कमान, शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को जल्द नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। बीजेपी की पार्षद रितु तावड़े...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...