back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाटा इंडिया ने गुंजन शाह को नया सीईओ नियुक्त किया

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को गुंजन शाह को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। शाह, जो भारत में ब्रांड के संचालन के शीर्ष पर होंगे, संदीप कटारिया का स्थान लेंगे, जिन्हें बाटा ब्रांड्स के ग्लोबल सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया है। शाह को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकॉम और एफएमसीजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उनकी पिछली भूमिका के बारे में बात करें तो शाह ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी थे। 2007 में ब्रिटानिया जाने से पहले उन्होंने एशियन पेंट्स और मोटोरोला जैसे ब्रांडों के साथ काम करते हुए अपने करियर के शुरूआती चरण बिताए। नए सीईओ का स्वागत करते हुए, बाटा इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष, अश्विनी विंडलास ने कहा, मुझे बाटा इंडिया के नए सीईओ के रूप में गुंजन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में, हम अत्यधिक प्रतिस्पर्धी फुटवियर बाजार में लगातार मजबूत विकास प्रदान कर रहे हैं। पावरहाउस ब्रांडों के साथ काम करने के दशकों के अनुभव के आधार पर, गुंजन भारतीय बाजार की जटिलताओं और विविध बारीकियों को समझते हैं। मुझे विश्वास है कि वह वैल्यू जोड़ेंगे और भारतीय बाजार में बाटा की स्थिति मजबूत करेंगे। बाटा ब्रांड्स के ग्लोबल सीईओ संदीप कटारिया ने कहा, भारत वैश्विक नजरिए से हमेशा से हमारे लिए एक अहम बाजार रहा है। गुंजन जैसे एक शानदार नेतृत्वकर्ता भारत में कंपनी के परिचालन का जिम्मा संभालेंगे और उनके व्यापक अनुभव एवं ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए मुझे पूरा यकीन है कि वह बाटा ब्रांड को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे एवं मजबूत वृद्धि दिलाएंगे। नए जिम्मेदारी मिलने पर शाह ने खुशी जताते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली और अनुभवी बाटा टीम के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। –आईएएनएस एकेके/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵