back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को दिल्ली के रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। सैनिक एक्सप्रेस को अब दिल्ली जंक्शन तक चलाया जाएगा, साथ ही अब यह प्रति दिन चलेगी जबकि अभी तक यह सप्ताह में तीन दिन चला करती थी। इससे राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर और झुंझुनू जिलों) के लिए रेल संपर्क में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर, सीकर स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर सम्बोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इस ट्रेन को ज्यादा फेरों के साथ अब सीकर से दिल्ली तक चलाया जाएगा। इससे सैनिक भाइयों के लिए राजधानी की यात्रा आसान हो जाएगी। राजस्थान के सीकर और झुंझुनू जिले शेखावाटी क्षेत्र में आते हैं। यह ट्रेन सेवा विशेष रूप से सैनिकों के बीच लोकप्रिय है। इस क्षेत्र में रहने वाले सैनिक परिवहन के लिए रेलवे का उपयोग करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सीकर होते हुए जयपुर- दिल्ली के बीच सैनिक एक्सप्रेस के नाम से इस रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेल सेवा को प्रतिदिन करते हुए और दिल्ली तक बढ़ाने के साथ, सैनिकों और आम जनता को दिल्ली तक रेल परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें दिल्ली से आगे के स्थानों के लिए उपलब्ध रेल सेवा के माध्यम से संपर्क भी उपलब्ध होगा। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...