नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय मोटरसाइकिल ब्रांड जावा येजदी (Jawa 42 FJ 350 India Launch) ने अपने लोकप्रिय 42 मॉडल का एक नया एडिशन पेश कर मोटरसाइकिल सेक्टर में तहलका मचा दिया है। जावा के द्वारा पेश की गई इस बाइक का नाम Jawa FJ 350 है। इस नए एडिशन में जावा ने अपने क्लासिक 42 मॉडल की तुलना में अधिक अट्रैक्टिव डिजाइन दिया है। जो हर किसी को पसंद आ रहा है। आइये हम आपको बताते हैं कि Jawa के द्वारा पेश किए गए नए एडिशन में क्या खास बात है..
Jawa 42 FJ 350 की कितनी है कीमत
Jawa 42 FJ 350 जावा की एक प्रीमियम बाइक है। जो अपने अग्रेसिव लुक के चलते लोगों की चर्चाओं का हिस्सा बन गई है। Jawa 42 FJ 350 कई प्रीमियम रंगों में उपलब्ध है। इस बाइक की कीमत 1,99,142 रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस बाइक को अपने गैराज का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि, जावा इस बाइक की डिलीवरी 2 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।
जैसा कि हमने आपको उपर बताया कि Jawa 42 FJ 350 बाइक कई प्रिमीयम रंगों में उपलब्ध है। तो इस बाइक के डिफरेंट रंग के लिए आपको अलग-अलग कीमतें भी अदा करनी होगी।
डीप ब्लैक मैट रेड क्लैड-2,20,142 रुपये
डीप ब्लैक मैट ब्लैक क्लैड-2,20,142 रुपये
कॉस्मो ब्लू मैट- 2,15,142 रुपये
मिस्टिक कॉपर- 2,15,142 रुपये
ऑरोरा ग्रीन मैट- 2,10,142 रुपये
ऑरोरा ग्रीन मैट स्पोक- 1,99,142 रुपये
Jawa 42 FJ 350 की क्या है डिजाइन
Jawa 42 FJ 350 एनोडाइज्ड, ब्रश एल्यूमीनियम फ्यूल टैंक क्लैडिंग के साथ काफी खूबसूरत दिखता है। यह इस सेगमेंट का पहला है। क्लैडिंग की फिनिश बाइक की अपीलिंग को बढ़ाती है। इसके अलावा Jawa 42 FJ की टैंक क्लैडिंग में एल्युमीनियम हेडलैंप होल्डर और ग्रैब हैंडल के साथ-साथ एल्युमीनियम फुटपेग है। वहीं इस बाइक के ऑफ-सेट फ्यूल कैप टैंक डिजाइन में एक बेहतरीन लुक देता है। वहीं प्रीमियम सिलाई के साथ चौड़ी व सपाट सीट काफी स्टाइलिश दिखती है। जो सवार को आराम के साथ काफी कंफर्ट देती है।
Jawa 42 FJ के फीचर्स
बाइक में राइडर के लिए काफी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ एक ऑल एलईडी लाइटिंग पैकेज मिलता है। जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। ये लाइटिंग डिजाइन बाइक के फ्रंट लुक में कई गुणा बढ़ोतरी करता है।
Jawa 42 FJ का इंजन
Jawa 42 FJ अल्फा 2 इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन बाइक को 29.2 एचपी का पावर और 29.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसे क्लच से असिस्ट और क्लिप फंक्शन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। जो इसे मजबूत प्रदर्शन के लिए और मदद करता है। Jawa 42 FJ में 1440 मिमी व्हीलबेस के साथ डबल क्रैडल फ्रेम पर इंजीनियर किया गया । Jawa 42 FJ का रियर सबफ्रेम अन्य जावा बाइकों से एकदम अलग है। इसमें 178 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। वहीं आगे का सस्पेंशन 135 मिमी और पीछे 100 मिमी है।




