back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA: भारत बनेगा चोकर्स? 1 साल में तीसरा ICC टूर्नामेंट का Final खेल रहा, वनडे वर्ल्ड कप जैसा हाल न हो

IND vs SA Final : भारतीय क्रिकेट के लिए आज बेहद अहम दिन है। टीम इंडिया के साथ करोड़ों फैंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार कर रहे हैं। भारत का यह इंतजार 17 साल का है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय टीम आज 17 साल का इंतजार खत्म करने के इरादे से बारबाडोस में उतरेगी। टीम को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2017 में टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मिली थी। इस बार रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन है, लेकिन भारतीय फैंस के मन में एक डर बैठा है। फैंस का डर है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तरह भारतीय टीम कहीं फाइनल मुकाबला ही न हार जाए। भारतीय टीम चोकर्स न बनाए। दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बड़ी समानता है।रोहित की अगुआई में दोनों टूर्नामेंट के फाइनल में भारत बिना कोई मैच गंवाए पहुंची है। वनडे वर्ल्ड कप में टीम ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबला ही हार गई थी। इस बार सामने साउथ अफ्रीका है, जो इस टूर्नामेंट में पहला ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।

एक साल के अंदर 2 टूर्नामेंट में चोक कर चुका है भारत

भारतीय टीम एक साल के भीतर आईसीसी के तीन टूर्नामेंट का फाइनल खेली है। तीन में से 2 फाइनल मुकाबलों में भारत हार चुकी है। यानी चोक की है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के अलावा भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में हारी थी। तीनों टूर्नामेंट में टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में रही है। रोहित अपने नेतृत्व में अब तक भारत को एक भी आईसीसी टूर्नामेंट की ट्रॉफी नहीं दिला सके हैं।

चोकर्स का मतलब क्या होता है?

चोक शब्द से चोकर्स टैग बना है। इसका मतलब होता है अहम मौकों पर अटकना या रुक जाना। इस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के माथे से यह टैग हटा है। अफ्रीकी टीम पर चोकर्स का ठप्पा 1999 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद लगा था। इससे पहले टीम 1992, 1996 के वर्ल्ड कप में हार गई थी।

भारत और साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से है। टी-20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुईं हैं। भारत ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका 2 मैच जीता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵