नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में कप्तान रोहित शर्मा के बेहतरीन अर्धशतक और स्पीनरों की फिरकी की बदौलत भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। साथ ही टीम इंडिया ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। इस जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखों से आंसू छलके। हेड कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली से मिलने के बाद रोहित इमोशनल हो गए। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अपनी हथेली से आंसुओं को छिपाया
वीडियो में दिख रहा कि मैच जीतकर टीम इंडिया के खिलाड़ी पवेलियन लौट रही थी, तब रोहित शर्मा बाहर कुर्सी पर बैठे काफी इमोशनल दिखे। उन्होंने अपना एक हाथ चेहरे पर भी रखा था। जब विराट कोहली उनके पास पहुंचे और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की तो रोहित को भावुक देख वह चले जाते हैं।
रोहित ने खेली 57 रनों की पारी
मैच में रोहित ने दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 39 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। तब टीम इंडिया 171 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
कुलदीप और अक्षर ने झटके 3-3 विकेट
भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल ने 23 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड टीम से कप्तान जोस बटलर (23 रन), हैरी ब्रूक (25 रन), जोफ्रा आर्चर (21 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (11 रन) छोटी पारी खेली।
कुलदीप और अक्षर ने झटके 3-3 विकेट
अक्षर ने अपने दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो शून्य पर आउट कर दिया। पावर प्ले में इंग्लैंड तीन विकेट गंवा चुकी थी। टीम का स्कोर सिर्फ 39 था। अक्षर ने मोईन अली (08 रन) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप करवाया। सैम करन (02 रन) कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए। इस तरह इंग्लैंड की आधी टीम 49 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। इंग्लैंड को 10 ओवर में 110 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 103 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





