नई दिल्ली, रफ्तार। भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत का मुकाबला अब साउथ अफ्रीका से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला लिया। साथ ही 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने का बदला आज ले लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 172 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लैंड टीम 103 रनों पर सिमट गई।
साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को टूर्नामेंट से कराया था बाहर
2022 में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड भिड़ी थी। तब इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। जिस वजह से भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। उस मैच में भी भारत के कप्तान रोहित शर्मा थे। इस बार भी टीम की कमान रोहित के पास थी।
इंग्लैंड पर भारी रहा है भारत का पलड़ा
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 बार भिड़ंत हुई है। भारत ने 3 मैच और इंग्लैंड टीम 2 मैच जीती है। ऑलओवर T-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो भारत ने अंग्रेजों पर 13-11 की मामूली बढ़त बना रखी है।
भारत ने 2007 में जीता था खिताब
इस सीजन में टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है। टीम के कई खिलाड़ी चंद गेंदों पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। उस वक्त टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
आज के मैच में भारत की प्लेइंग-11
कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
कप्तान जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, फिल सॉल्ट, मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





