back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG : टीम इंडिया की जीत पक्की, इंग्लैंड ने 86 रनों पर 8 विकेट गंवाए

IND vs ENG Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच जारी है। इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला चल रहा है। गयाना स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 172 रनों का टारगेट दिया है। फिलहाल इंग्लैंड रन चेज कर रहा है। उसके ओपनर जोश बटलर को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया। वहीं, बुमराह ने फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान 86 रन बनाए हैं। अक्षर और कुलदीप ने मिलकर 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया है।

ऐसी रही भारत की पारी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में उनका तीसरा अर्धशतक है। सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड से क्रिस जॉर्डन ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड 33 पर 2 विकेट

इंग्लैंड टीम ने 4 ओवर में दो विकेट के 33 रन बनाए हैं। मोइन अली क्रीज पर हैं। चौथा ओवर डालने आए अक्षर पटेल ने पहली बॉल पर जोस बटलर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया।

भारत की प्लेइंग-11

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

कप्तान जोस बटलर, फिल सॉल्ट, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵