नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मैच दो बार की टी-20 चैंपियन टीम वेस्टइंडीज और दूसरी बार यह टूर्नामेंट खेल रही पापुआ न्यू गिनी के बीच शुरू हो गया है। गुयाना स्थित गुयाना नेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी शुरू कर दी है। इससे पहले पापुआ न्यू गिनी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले हैं। वेस्टइंडीज ने वार्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस टीम ने तूफानी तेवर दिखाए हैं। दूसरी ओर पीएनजी ज्यादा मजबूत नहीं मानी जा रही है। उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रनों की बछौर कर सकते हैं।
वेस्टइंडीज Vs पापुआ न्यू गिनी की पिच रिपोर्ट
गुयाना की पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल है। यहां 180 रनों से ज्यादा स्कोर बनने की उम्मीद नहीं है। मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच धीमी होती जाएगी। इस पिच पर स्पिनर खेल में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
गुयाना की वेदर रिपोर्ट
आज रात गुयाना का तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। बारिश की भी संभावना बनी है। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ह्यूमिडिटी बहुत अधिक 80-90% रहने की उम्मीद है।
दो बार सेमीफाइनल में भी पहुंची है वेस्टइंडीज टीम
टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज दो बार चैंपियन रहा है। 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार टीम ने खिताब जीता था। इसके अलावा दो बार सेमीफाइनल तक पहुंची है। टीम सेमीफाइनल तक 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार पहुंची थी। बता दें वेस्टइंडीज दो बार 2007 और 2022 में ग्रुप स्टेज खेलकर बाहर हुआ था।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
कप्तान रोवमैन पॉवेल, विकेट कीपर जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर/ शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोइते, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ/ अकील होसेन।
पापुआ न्यू गिनी की प्लेइंग-11
कप्तान असद वाला, विकेटकीपर किप्लिन डोरिगा, लेगा सियाका, टोनी उरा, लेगा सियाका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, काबुआ मोरिया, जॉन कारिको।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




