नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) आज से शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच डलास के क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा और मेजबान अमेरिका के बीच खेला गया। पहली बार ये दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। मुकाबले में अमेरिका ने कनाडा को सात विकेट से हरा दिया। कनाडा टीम से मिले 195 रनों के लक्ष्य को 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पारी की शुरुआत में अमेरिका दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाने के बाद संघर्ष कर रहा था। फिर एंड्रीज गौस और आरोन जोन्स ने पूरा गेम पलट दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। टीम के लिए यह स्कोर 9.1 ओवर में जोड़े। एंड्रीज गौस ने 46 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इन्हें निखिल दत्ता ने एरोन जॉनसन के हाथों कैच आउट करा दिया। वहीं, आरोन जोन्स 40 गेंदों पर नाबाद 94 रन बना डाले। इस पारी में 4 चौकों और 10 छक्के भी लगाए। इन दोनों खिलाड़ियों की पारी ने बड़े लक्ष्य को हासिल करना बहुत आसान बना दिया। कोरी एंडरसन 3 रन पर नाबाद रहे।
अमेरिका के ओपनर नहीं किए प्रभावित
कनाडा टीम के कप्तान साद बिन जफर ने अमेरिकी बल्लेबाजों को रोकने के लिए छह गेंदबाज उतारे, लेकिन कोई गेंदबाज जोन्स ओर गौस को रोक नहीं सका। केवल डिलन हेलिगर ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर कर 19 रन देकर 1 विकेट लिया। निखिल दत्ता और कलीम सना को 1-1 विकेट मिला। हालांकि ये दोनों महंगे गेंदबाज साबित हुए। कप्तान मोनांक पटेल और स्टीवन टेलर ने 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी पारी का आगाज किया था। कनाडाई गेंदबाज कलीम सना ने पहले ओवर में टेलर को बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मोनांक पटेल भी खास कमाल नहीं कर सके। वह 16 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रनों की धीमी पारी खेली। इसके बाद डिलन हेलिगर के शिकार बन गए। श्रेयस मोव्वा ने विकेट के पीछे उनका कैच लपक लिया।
कनाडा टीम से नवनीत ने बनाए थे सबसे अधिक रन
इससे पहले अमेरिका ने टॉस जीतकर कनाडा को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। कनाडा ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए थे। टीम से श्रेयस मोव्वा 16 गेंदों पर 32 रन और डिलन हेलिगर 1 रन बनाकर बनाकर नाबाद लौटे थे। टीम की ओर से सबसे अधिक रन नवनीत धालीवाल ने बनाए। इन्होंने 44 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इन्हें कोरी एंडरसन ने जेस्सी सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। निकोलस किर्टन ने 31 गेंदों पर तीन चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन जोड़े। इन्हें अली खान कोरी एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया है। श्रेयस मोव्वा 16 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली। डिलन हेलिगर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें, मैच शुरू होने के बाद टीम को दूसरा झटका 8वें ओवर में लगा था। परगट सिंह रन आउट हो गए थे। परगट ने 7 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बना सके। दिलप्रीत सिंह 5 गेंदों पर 11 रन बना रन आउट हो गए।
यूएसए ने वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को दी थी पटखनी
टूर्नामेंट के वॉर्मअप मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका ने बांग्लादेश को 2-1 से हराने के बाद सबको चौंकाया था। हाल में इस टीम ने कनाडा को 4-0 से हराया था। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और 2015 विश्व कप फाइनलिस्ट कोरी एंडरसन अमेरिकी टीम से खेल रहे हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




