नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट के दो प्रमुख फॉर्मेट में भारतीय टीम नंबर एक है। रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली टीम इंडिया वनडे और टी-20 फॉर्मेट में नंबर-1 टीम है। वहीं, बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है। जबकि, एक दशक में एक ऐसी एशियाई टीम उभरी है, जो खासकर टी-20 फॉर्मेट में टॉप टीमों को भी कड़ी टक्कर दे रही। फिलहाल खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के बाद दूसरे पायदान पर वही टीम है। इस उभरती टीम का नामअफगानिस्तान है। जो पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी दिग्गज टीम को पछाड़ रही है। इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में शामिल होने की कगार पर अफगानिस्तान टीम खड़ी है।
श्रीलंका, पाक और नेपाल टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार
दरअसल, इस टी-20 वर्ल्ड कप में 7 एशियाई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें से अब तक सिर्फ भारतीय टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई की है। इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान एशिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम बनी हुई है। ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल भी बाहर होने की कगार पर हैं। ऐसे में ग्रुप-सी में अफगानिस्तान टीम लाजवाब प्रदर्शन कर रही। राशिद खान के नेतृत्व में अफगानिस्तान अपना दोनों मैच जीत चुका है। अफगानिस्तान अगले मैच में पापुआ न्यू गिनी को हराता है तो सीधे तौर पर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
अगले 2 मैच हारकर भी सुपर-8 में जा सकता है अफगान
ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज अब तक तीनों मैच जीतकर सुपर-8 को क्वालीफाई कर चुकी है। अफगान ने यूगांडा को 125 रनों और न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराया है। ऐसे में टीम की नेट रनरेट +5.225 है। इस हिसाब से अफगानिस्तान अपने अगले दोनों मैच हारने के बावजूद सुपर-8 में जा सकता है। वैसे, अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंचा है। इस बार टीम की लय अच्छी है, इसलिए संभावना है कि अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत जाए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:–www.raftaar.in





