नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच (T20 World Cup 2024 Final) आज बरबाडोस में खेला जाएगा। भारत 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने और साउथ अफ्रीका अपने सिर से ‘चोकर्स’ का टैग हटाकर पहली बार कोई वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहेगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में शानदार सफर रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका टीम (India and South Africa) अपराजित रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि किसी टीम ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीत ली हो, मगर इस सीजन में ऐसा होने जा रहा है।
7:30 बजे होगा टॉस
भारतीय समय के अनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा। इसे पहले टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान क्रमश: रोहित शर्मा और एडेन मार्करम मैदान पर उतरेंगे। भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच (India vs South Africa Final) का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस इंग्लिश और हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी मैच का आनंद उठा सकते हैं। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप मैच (India vs South Africa Final T20 World Cup) का लुत्फ बिल्कुल फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उठा सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर नहीं की जाएगी।
इंडिया का स्क्वॉड
कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रवींद्रवीं जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज।
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
कप्तान एडेन मार्करम, विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिहें ड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्टजे, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रयान रिकेल्टन।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





