back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुछ ही देर में शुरू होगा CAN vs IRE मुकाबला, दोनों एक-दूसरे पर रहे हैं भारी, अब T20 World Cup में भिड़ रहे

CAN vs IRE Live Score: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रात 8 बजे कनाडा और आयरलैंड की भिड़ंत शुरू होगी। दोनों टीमों को इस टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप में रात 8 बजे से कनाडा और आयरलैंड के बीच मुकाबला शुरू होगा। मुकाबला न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच के रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं रहा है। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कनाडा को अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में हार मिली थी। दूसरी ओर आयरलैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

दोनों का रिकॉर्ड बराबर

टी-20 क्रिकेट में कनाडा और आयरलैंड का रिकॉर्ड बराबर है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 4 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें से आयरलैंड ने 2 जीते और 2 में कनाडा को जीत मिली थी। दोनों में आखिरी मुकाबला 2019 में टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेला गया था। कनाडा ने 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। आयरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बना सका था। कनाडा टीम ने जीत दर्ज की थी।

आरोन कनाडा के टॉप स्कोरर

कनाडा टीम के खिलाड़ी आरोन जॉनसन बीते 12 महीनों में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 10 मैच में 334 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी है। कलीस सना ने बीते 6 मैचों में 16 विकेट गिराए हैं। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में नवनीत धालीवाल ने 61 रनों की पारी खेली थी। निकोलस किर्टन ने 31 बॉल में 51 रनों की पारी खेली थी।

ऑयरलैंड के टॉप खिलाड़ी

आयरलैंड के बैटर एंडी बालबर्नी और बॉलर मार्क अडायर ने 2 महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। एंड्र्यू बालबर्नी ने 19 मैचों में 518 रन जड़े हैं। मार्क अडायर ने 20 मैचों में 35 विकेट झटके हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ आयरलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज खास नहीं कर सके। टीम से श्रेयस मोव्वा गेराथ डेलेनी ने 26 रन बनाए थे। मार्क अडायर और बेन व्हाइट ने 1-1 विकेट लिया था।

पिच की रिपोर्ट

भारत-आयरलैंड मैच के दौरान भी ड्रॉप-इन पिचों में असामान्य उछाल दिखा था। इसे लेकर टीम पिच की मरम्मत की है। यहां खेल गए पिछले 2 मैचों में 100 का स्कोर नहीं बन सका था।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

कप्तान पॉल स्टर्लिंग, विकेटकीपर लोर्कन टकर, एंडी बालबर्नी, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलेनी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल और बेन व्हाइट।

कनाडा की संभावित प्लेइंग इलेवन

कप्तान साद बिन जफर, आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, विकेटकीपर श्रेयस मोव्वा, दिलप्रीत बाजवा, निखिल दत्ता, दिलोन हेइलिगर, कलीम सना और जेरेमी गॉर्डन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CAN vs IRE Live Score: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराया, T20 World Cup में टीम की पहली जीत

नई दिल्ली, रफ्तार। कनाडा ने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड को 12 रनों से हराया। टी20 विश्व कप 2024 में कनाडा...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...