back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup में 2 बार जीती बाजी हार चुका है South Africa, रेन रूल्स ने बिगाड़ा था समीकरण

IND vs SA, Barbados: साल 2009 और 2014 में भी साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था। दोनों मुकाबलों में टीम को हार मिली थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल (IND vs SA T20 World Cup Final) में आज साउथ अफ्रीका का भारत से सामना होना है। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा अवसर है। पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही है। हर हाल में टीम यह मौका भूनाना चाहेगी। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका दो बार सेमीफाइनल में पहुंचकर हार गई थी। साल 2009 और 2014 में अफ्रीकी टीम का सफर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम को वर्ल्ड क्रिकेट में ‘चोकर्स’ नाम से जाना जाता है। साउथ अफ्रीका ऐसी टीम है, जो बड़े मुकाबले में हारती है। हालांकि, साउथ अफ्रीका पर चोकर्स’ का टैग बुरी किस्मत के कारण लगा है। बड़े मैचों में टीम के साथ कुछ ऐसा होता है, जो यकीन से परे होता है। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस कर टीम अचानक बड़े मैचों में हार जाती है। 

1992 में सेमीफाइनल में हार के बाद लगा था चोकर्स टैग

साल 1992 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल ने साउथ अफ्रीका को चोकर्स का टैग दिया। किस्मत और नियम की वजह से टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। साल 1992 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीकी टीम थी। टीम 252 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। मगर, बारिश ने खेल बिगाड़ दिया था। एक समय साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 13 गेंदों पर 22 रन चाहिए थे। फिर बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा था। 12 मिनट खेल रुका रहा, जब बारिश रुकी और मैच फिर से शुरू हुआ तो एक ओवर कम कर दिया गया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका का नया टारगेट सात गेंदों पर 22 रन था। इसके बाद रेन रूल्स के मुताबिक अफ्रीका को नया टारगेट एक गेंद पर 22 रनों का दिया गया.जो मुमकिन ही नहीं था। ऐसे में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। 

1999 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल खेला गया था। मैच टाई हो गया था। उस कारण अफ्रीकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। जब साउथ अफ्रीकी टीम ने लक्ष्य का पीछा किया तो आखिर ओवर में 9 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहले दो गेंदों पर क्लूजनर ने 2 चौके लगाए थे। टीम को 4 गेंदों पर 1 रन चाहिए था। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर क्लूजनर ने शॉट मारा और एलन डोनाल्ड नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। क्लूजनर ने शॉट खेलकर डोनाल्ड को रन लेने को बोला। आखिरी विकेट के तौर पर डोनाल्ड रन आउट हुए और जीता हुआ मैच टाई हो गया था। मगर, सुपर-6 स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को हरा दिया था। इस कारण फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंची थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज होगा वर्ल्ड कप का महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल मैच लाइव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...