back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024 : भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज महामुकाबला, जानें कैसा है दोनों टीमों का रिकाॅर्ड

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप टूर्नामेन्ट का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के ओवल में खेला जाना है। दोनों टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। दोनों टीम अभी तक टूर्नामेन्ट में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। साउथ अफ्रीका ने लगातार 8 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाया है। वहीं भारत ने टूर्नामेन्ट में 8 से 7 मुकाबला अपने नाम किया है। एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। भारत टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तीसरी बार जगह बनाया। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। 

भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद 2014 में भारत टूर्नमेन्ट के फाइनल में पहुंचा था। लेकिन श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत के पास इतिहास बनाने का शानदार मौका है। 

हेड-टू-हेड 

भारत का टी20 में रिकाॅर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 14 मुकाबले में भारत को जीत मिली है। वहीं साउथ अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। 20-20 विश्व कप में दोनों टीमों में 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 4 मुकाबले भारत ने जीता है। वहीं दो में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की। 

पिच रिपोर्ट 

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को मौका मिलता है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। वहीं उछाल भी देखने को मिलेगी। मिडिल ओवर्स में पिच पर स्पिनर्स कमाल दिखा सकते हैं। इस पिच पर टाॅस की भूमिका अहम होगी। इस पिच पर 32 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 19 बार उस टीम को मिली जिसने पहले बल्लेबाजी की। वहीं 11 बार टाइगेट का पीछे करने वाली टीम को जीत मिली। 

कैसा होगा मौसम का हाल? 

बारबाडोस में बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक फाइनल मुकाबले में भी बारिश होने की उम्मीद है। समय के मुताबिक 4 बजे से 9 बजे के बीच बारिश हो सकती है। बारिश होती है तो मैच पूरा करने के लिए 190 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अगर शनिवार को बारिश के चलते मैच नहीं हुआ तो रिजर्व डे अगले दिन मुकाबला होगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵