नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सह मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का मुकाबला आज फोर्ट लॉडरहेल में आयरलैंड से होना है। मैच जीतकर USA टूर्नामेंट के सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगा। इस मुकाबले पर पाकिस्तान की उम्मीदें टिकी हैं। पाकिस्तान भी ग्रुप-ए में है। पाक टीम आयरिश की जीत की उम्मीद करेगा। रविवार को पाकिस्तान का सामना आयरलैंड से होगा। अगर, USA आज के मैच में दो अंक पा लेता है तो अगले मैच का महत्व नहीं रहेगा।
फ्लोरिडा में आपातकाल घोषित
कुछ दिनों में फोर्ट लॉडरडेल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति है। इस चलते फ्लोरिडा के गवर्नर ने बुधवार को आपातकाल की स्थिति घोषित की की थी। आज फोर्ट लॉडरडेल और फ्लोरिडा राज्य के अन्य शहरों में बादल छाए रहने की संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार सेंट्रल ब्रोवार्ड रेजिनल पार्क में बारिश होने की 98 प्रतिशत आसार हैं। वैसे, मैच के दौरान बारिश की संभावना 74 प्रतिशत है। दिन में कुछ स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। शहर को ‘रेड अलर्ट’ में रखा गया है। मतलब मौसम की स्थिति और खराब होने की आशंका है।
मैच रद्द होता है तो क्या होगा?
मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इस परिस्थिति में USA सुपर-8 में शामिल हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान घर लौट जाएगा। USA ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं। ये मैच क्रमश: पाकिस्तान और कनाडा के खिलाफ थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




