नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज रात 8 बजे से इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच है। यह मैच बारबाडोस स्थित ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। मैच के दौरान (भारतीय समयानुसार रात 11) बारिश की 51 प्रतिशत संभावना है। शुक्रवार की रात ब्रिजटाउन में मूसलाधार बारिश हुई है। आज बारिश नहीं हो रही और बादल छंटने लगे हैं। ऐसी आशंका है कि टॉस के बाद भी मैच समय पर नहीं शुरू हो पाए। अगर, बारिश की वजह से मैच नहीं होता है तो रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।
बारिश होने पर परिणाम के 2 रास्ते
1. DLS : फाइनल मैच के लिए 190 मिनटों का अतिरिक्त समय है। टी-20 मैच 3.10 घंटे में समाप्त होता है। अतिरिक्त समय जोड़कर समय 6.20 घंटे हो जाएगा। मतलब रात 8 बजे से अगली सुबह 3 बजे तक मैच होगा। इस दौरान डकवर्थ लुईस नियम (DLS) नियम लागू हो सकता है। मैच के ओवर घटाए जा सकते हैं। स्कोर रिवाइज्ड किया जा सकता है। दोनों टीमें कम-से-कम 10-10 ओवर खेलती हैं तो डकवर्थ लुईस नियम (DLS) से विजेता टीम की घोषणा की जा सकता है।
2. रिजर्व-डे :
फाइनल मुकाबले में DLS के नियम से विजेता नहीं घोषित हो सका तो ICC मैच को रिजर्व-डे में भेज सकती है। इसके लिए तीन शर्ते हैं:-
पहली शर्त : रिजर्व डे पर मैच के लिए 380 मिनट यानी 6.20 घंटे का समय है। मतलब इतने समय में मैच पूरा करना होगा।
दूसरी शर्त : मैच में एक भी गेंद नहीं की गई, ओवर कम किए गए और बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हुआ तो रिजर्व-डे पर पूरा किया जाएगा।
तीसरी शर्त : मैच वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां पर रोका गया था। रिजर्व-डे में तय समय पर मैच नहीं हुआ तो रद्द किया जाएगा।
रिजर्व-डे पर मैच न होने पर विजेता ऐसे चुना जाएगा
रिजर्व-डे पर भी फाइनल मैच पूरा नहीं होने पर ट्रॉफी दोनों टीमों के साथ शेयर की जाएगी। प्वाइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति देखकर विजेता नहीं तय होगा। मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर कराया जाएगा। यह तब तक चलेगा, जब तक विजेता टीम नहीं मिलती।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




