#Raftaartoons- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है, आज भी सदन में बचे हुए 264 सांसदो ने लोकसभा के सदस्य के पद की शपथ ली। इसके साथ ही आज लोकसभा स्पीकर पद के लिए नाम भी तय किया गया। लेकिन इस बार लोकसभा स्पीकर पद का चयन सुर्खियों में आ गया। चुकी सरकार और विपक्ष के बीच स्पीकर पद को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए NDA के बाद INDIA ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। अब देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। NDA ने जहां ओम बिरला को अपना स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद के उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया है।





