Raftaar Toons- नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सशर्त जमानत दी। आम आदमी पार्टी के लिए खुशी की बात है क्योंकि यह जमानत ऐसे समय पर मिली हैं जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही है। आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जेल में बंद थे। संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत मिली थी और अब सत्येंद्र जैन को भी जमानत मिल ही गई है। इस कारण आम आदमी पार्टी गदगद है।





