नई दिल्ली, रफ्तार। ओलंपिक 2024 में रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। खिलाड़ी मेडल के लिए जी-जान लगाए हैं। चीन मेडल टैली में नंबर वन पर है। उसने 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उनके पास कुल 19 मेडल हैं। मेजबान देश फ्रांस के पास चीन से ज्यादा हैं, लेकिन गोल्ड कम हैं। फ्रांस ने 8 गोल्ड, 10 सिल्वर,8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उसके पास कुल मिलाकर 26 मेडल अब तक आ चुके हैं। जापान कुछ दिन पहले नंबर एक पर काबिज था। अब वह तीसरे नंबर पर चला गया। जापान ने 8 गोल्ड, तीन सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज जीते हैं। इस तरह 15 मेडल पाकर जापान मेडल टैली में 3 नंबर पर है।
ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन का भी अच्छा प्रदर्शन
मेडल टैली में टॉप-3 टीमों के बाद ऑस्ट्रेलिया नंबर 4 पर है। उसने 7 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 16 मेडल कर लिए हैं। ग्रेट ब्रिटेन ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 17 मेडल पाए हैं। कोरिया छठे नंबर पर है। उनके पास 6 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
39वें नंबर पर भारत
भारत ने तीन मेडल जीते हैं। सभी मेडल शूटिंग में हैं। भारत मेडल टैली में 39वें नंबर पर है। भारत का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में था। भारत ने7 मेडल जीते थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in





