नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ हार मिली है। भारत मैच में हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था। मगर, दूसरे हाफ में खेल पलट गया। बेल्जियम ने दो गोल दागकर भारत से जीत छीन ली। यह पेरिस ओलंपिक में भारत की पहली हार है। दूसरी ओर बेल्जियम टूर्नामेंट में अजेय है। भारत और बेल्जियम ओलंपिक के ग्रुप-बी में हैं। मैच के बााद बेल्जियम 4 जीत और 12 अंक के साथ पहले नंबर पर है। भारतीय टीम 2 जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ दूसरे नंबर पर है। उसके 7 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और अर्जेंटीना चौथे नंबर पर है।
भारत ने दागा था पहला गोल
भारत ने मैच का पहला गोल कर दिया है। अभिषेक ने यह गोल दागा था। दूसरे क्वार्टर के लिए तीसरे मिनट यानी 18वें मिनट में गोल आया। तीन मैच जीतने वाला बेल्जियम पहली बार दबाव में था। दूसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में बेल्जियम ने पेनाल्टी कॉर्नर पाया। अक्सर बेल्जियम पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागता है। ऐसे में एकबारगी भारतीय प्रशंसकों को थोड़ा डर लगा कि कहीं बराबरी ना हो जाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेल्जियम की कोशिश को नाकाम कर दिया।
दूसरे कॉर्टर के 10वें मिनट में भारत को मिला था पेनाल्टी
भारत को दूसरे क्वार्टर के 10वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला था। हालांकि इसका फायदा टीम नहीं उठा सकी। भारत के पहले गोल के बाद दोनों टीमें एक-दूसरे पर हमले करती रही, लेकिन कम-से-कम दूसरे क्वार्टर में कामयाबी नहीं मिली। दूसरे क्वार्टर के बाद भारत के पक्ष में स्कोर 1-0 बना था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in





