back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस ओलंपिक में किस स्थान पर कौन-सा देश, भारत को कितना सुधरा पोजिएशन

Paris Olympics 2024: चीन ने ओलंपिक 2024 की मेडल टैली में टॉप कर लिया है। वहीं बाकी देश उसका पीछा कर रहे हैं। भारत इस वक्त पदक तालिका में 39वें नंबर पर है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ओलंपिक 2024 में रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। खिलाड़ी मेडल के लिए जी-जान लगाए हैं। चीन मेडल टैली में नंबर वन पर है। उसने 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उनके पास कुल 19 मेडल हैं। मेजबान देश फ्रांस के पास चीन से ज्यादा हैं, लेकिन गोल्ड कम हैं। फ्रांस ने 8 गोल्ड, 10 सिल्वर,8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उसके पास कुल मिलाकर 26 मेडल अब तक आ चुके हैं। जापान कुछ दिन पहले नंबर एक पर काबिज था। अब वह तीसरे नंबर पर चला गया। जापान ने 8 गोल्ड, तीन सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज जीते हैं। इस तरह 15 मेडल पाकर जापान मेडल टैली में 3 नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट​ ब्रिटेन का भी अच्छा प्रदर्शन 

मेडल टैली में टॉप-3 टीमों के बाद ऑस्ट्रेलिया नंबर 4 पर है। उसने 7 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 16 मेडल कर लिए हैं। ग्रेट ब्रिटेन ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 17 मेडल पाए हैं। कोरिया छठे नंबर पर है। उनके पास 6 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 

39वें नंबर पर भारत  

भारत ने तीन मेडल जीते हैं। सभी मेडल शूटिंग में हैं। भारत मेडल टैली में 39वें नंबर पर है। भारत का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में था। भारत ने7 मेडल जीते थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Neeraj Chopra Diet Plan: क्या है नीरज चोपड़ा की फिटनेस का राज, फॉलो करते हैं ये डाइट प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। बता दें कि, खिलाड़ी ने शानदार...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵