back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में कौन देश टॉप पर? भारत की लेटेस्ट रैंकिंग जान लें

Paris Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल के मामले में जापान टॉप पर है। भारत 22वें नंबर पर है। आज मेडल की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भी भारत को मेडल मिलने की उम्मीद है। फिलहाल भारत मेडल टैली में 22वें नंबर पर है। पहले पायदान पर जापान है, जिसके पास कुल 7 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉज मेडल है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने चार गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल जीते हैं। यूएस के पास 12 मेडल हैं। हालांकि, इनके पास गोल्ड मेडल कम हैं। इस वजह से यूएस ​मेडल टैली में तीसरे नंबर पर है। यूएस ने तीन गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्रॉज मेडल जीते हैं। फ्रांस चार नंबर पर है। मेजबान देश ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर, दो ब्रांज मेडल जीते हैं। कुल आठ मेडल हैं।

200 से अधिक देशों के एथलीट ले रहे हिस्सा

इस ओलंपिक में 200 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। इतने देशों में भारत के 22वें नंबर पर होना अच्छा प्रदर्शन है। आज भी भारतीय खिलाड़ी मेडल जीत सकते हैं। एक से दो मेडल आज आए तो देश 22वें नंबर से नीचे आ जाएगा। 

आज का शिड्यूल

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल: अर्जुन बाबुता का मैच। भारतीय समय-दोपहर 3:30 बजे।

पुरुष पूल-बी मैच: भारत का अर्जेंटीना से सामना। भारतीय समय-शाम 4:15 बजे। 

बैडमिंटन पुरुष सिंगल (ग्रुप मुकाबला): लक्ष्य सेन और जूलियन कैरेगी की भिड़ंत। भारतीय समय-शाम 5:30 बजे।

तिरंदाजी पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव – भारतीय समय-शाम 6:30 बजे।

महिला सिंगल टेबल टेनिस (राउंड ऑफ 32): श्रीजा अकुला का जियान जेंग से मुकाबला। भारतीय समय-रात 11:30 बजे। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओलंपिक में क्रिकेट की पिच पर पाकिस्तान को धूल चटाने का सपना सपना ही रह जाएगा? इस रिपोर्ट से फैंस को लगेगा झटका

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ओलंपिक खेलों में एक बार फिर से क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। करीब 128 साल बाद अब...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...