नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक में आज ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन के साथ मुकाबला होगा। भारत और स्पेन इस मैच को जीतने के लिए पूरा दम लगा देंगे। बता दें कि स्पेन की हॉकी टीम को सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स ने हार का स्वाद चखा दिया था। भारतीय हॉकी टीम को भी जर्मनी से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण भारतीय हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। वहीं अब सेमीफाइनल में भारत का स्पेन के साथ मुकाबला होगा।
इस तरह से यह मैच काफी रोचक होने वाला है
भारत और स्पेन के सेमीफाइनल में दोनों ही टीमों का ब्रॉन्ज मेडल को जीतने के लिए पूरा प्रयास रहेगा। जिससे वे अपनी पिछली हार के दर्द को कम कर पाएंगे। दोनों ही टीमों का इस मैच को जीतने के लिए करों या मरों वाली नीति रहने की पूरी संभावना है। भारतीय हॉकी टीम से भी पूरा देश ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीद लगा रहा है। इसको भारतीय हॉकी टीम भी अच्छी तरह से जानती है। सभी का इस मैच पर पूरा ध्यान रहेगा। वहीं स्पेन भी इस मैच में अपना पूरा दम लगा देगा। इस तरह से यह मैच काफी रोचक होने वाला है।
मैच स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा एप पर लाइव देख सकते हैं
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम और स्पेन की हॉकी टीम के बीच ब्रॉन्ज मेडल का यह मैच आज शाम 05:30 बजे होगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के बाद भारत और स्पेन के बीच 9 बार टक्कर हुई है। जिसमे भारत ने 5 बार स्पेन को मात दी है। जिनमे 5 मैचों में से 2 का नतीजा पेनाल्टी शूट आउट का रहा है, जिसके अनुसार भारत स्पेन से जरुर आगे है। मगर स्पेन भी भारतीय हॉकी टीम को कांटे की टक्कर देने का दम रखता है। जानकारी के लिए बता दें कि आप हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल का यह मैच स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा एप पर लाइव देख सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





