back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक गेम्स का विवादों से है पुराना नाता, HIV पॉजिटिव होने के बाद भी छुपाई थी खबर, जीतता रहा गोल्ड मेडल…

Olympic Games: अमेरिका ने ग्रेग लुगानिस को वर्ष 2012 और वर्ष 2016 में ओलंपिक में भाग लेने वाली अपनी टीम का मेंटोर नियुक्त किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पुरुष बॉक्‍सरों को महिला कैटेगरी में शामिल करने और भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने के फैसले ने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी है। बता दें कि ओलंपिक गेम्स में इस तरह के विवादों का नाता काफी पुराना है। आज हम आपको ओलंपिक गेम्स से जुडी एक बहुत ही पुरानी घटना के बारें में बताने जा रहे हैं। यह विवाद वाला मामला 1990 के दशक का है, जब अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस ने HIV पॉजिटिव होने के बावजूद भी ओलंपिक की डाइविंग इवेंट में न केवल भाग लिया था, बल्कि उन्होंने इस डाइविंग इवेंट में 4 गोल्ड मेडल को भी जीत लिया था।

सभी डाइवर्स की अच्छी किस्मत रही कि वे इस हादसे से बाल-बाल बच गए

बता दें कि अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस दुनिया के जानें मानें डाइवर्स थे। लेकिन उनकी एक गलती के कारण 1988 के ओलंपिक गेम्स में अन्य डाइवर्स के लिए भी HIV इनफेक्‍शन फैलने का खतरा मंडरा गया था। दरअसल अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस ने 1988 के ओलंपिक गेम्स में हिस्सा बनने के लिए खुद अपनी HIV पॉजिटिव होने की खबर को छुपाए रखा था। तभी इस ओलंपिक गेम्स में उनके साथ एक हादसा हो जाता है।

अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस का सिर 1988 के ओलंपिक गेम्स की प्रतियोगिता के दौरान डाइविंग प्‍लेटफॉर्म से टकरा गया था, जिसके कारण उनके सिर से कुछ खून की बूंदे स्‍वीमिंग पूल के पानी में मिल गयी थी। वहीं अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस इस हादसे से काफी डर गए थे, उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कही इसके कारण अन्य डाइवर्स को HIV का इनफेक्‍शन न फैल जाए। यह तो सभी डाइवर्स की अच्छी किस्मत रही कि वे इस हादसे से बाल-बाल बच गए।

वर्ष 1995 को सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया कि वह HIV पॉजिटिव हैं

1988 के ओलंपिक गेम्स में अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस ने 4 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल जीता था। उनका ओलंपिक गेम्स में शानदार रिकॉर्ड रहा है। जब ग्रेग लुगानिस ने अपना डाइविंग के करियर से सन्यास ले लिया था, तो उसके कुछ समय बाद उन्होंने वर्ष 1995 को सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया कि वह HIV पॉजिटिव हैं। उन्होंने इसको लेकर सारी जानकारी मीडिया से साझा की थी। अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस के इस खुलासे के बाद तो उनकी खूब आलोचना होना शुरू हो गई थी। सभी ने अमेरिका के एथलीट ग्रेग लुगानिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतने की अपनी महत्‍वाकांक्षा के कारण अन्य डाइवर्स की जान को जोखिम में डाल दिया था। 

ग्रेग लुगानिस ने सिर्फ 10 वर्ष की उम्र में ही डाइविंग की शुरुआत कर दी थी

बता दें कि ग्रेग लुगानिस ने सिर्फ 10 वर्ष की उम्र में ही डाइविंग की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने वर्ष 1976 के ओलंपिक गेम्स से महज 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। ग्रेग लुगानिस ने अपने करियर के इस पहले ओलंपिक गेम्स में ही डाइविंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया था।

ग्रेग लुगानिस डाइविंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं

ग्रेग लुगानिस ने अपने डाइविंग करियर से सन्यास लेने के बाद कोच के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अमेरिका ने ग्रेग लुगानिस को वर्ष 2012 और वर्ष 2016 में ओलंपिक में भाग लेने वाली अपनी टीम का मेंटोर नियुक्त किया था। ग्रेग लुगानिस पर ‘गे’ यानि कि समलैंगिक होने के आरोप भी लगते रहे हैं। ग्रेग लुगानिस ने समलैंगिक लोगों के अधिकार और HIV के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बढ़ चढ़ कर अपनी आवाज उठाई है। बता दें कि ग्रेग लुगानिस डाइविंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिसमे “टच मी” और “एनकरेज” फिल्म शामिल है।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Khel Ratna Awards: मनु भाकर ने साधा खेल रत्न पर निशाना, डी गुकेश और हरमनप्रीत सिंह भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵