back to top
19.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनु मांगे मोर…ओलंपिक में फिर मनु भाकर ने जीता मेडल, सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को दिलाया पदक

Paris Olympics 2024: ओलंपिक 2024 में भारत ने दूसरा मेडल जीत लिया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन आज भारत की झोली में फिर एक मेडल आया है। दो दिन पहले देश को पहला मेडल दिलाने वालीं मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल लाया। इन दोनों खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक हासिल किया। दोनों ने 16-10 से मैच जीत लिया। 

आज एक और मेडल की उम्मीद

शूटिंग में भारत को आज एक और मेडल मिल सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में गोल्ड पर निशाना साधने वालीं श्रेयसी सिंह आज ओलंपिक में निशाना लगाएंगी। पूरे देश को उनसे मेडल की उम्मीदें हैं। 

​मनिका बत्रा पहुंची टेबल टेनिस के प्री-क्वार्टन फाइनल

​​​​​​मनिका बत्रा ने कल देर रात राउंड ऑफ 32 मैच में फ्रांस की पृथिका पावाडे को हराकर पेरिस ओलंपिक टेबल टेनिस वीमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मनिका ओलंपिक के प्री-क्‍वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। दुनिया में मनिका की 28वीं रैंकिंग है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओलंपिक में क्रिकेट की पिच पर पाकिस्तान को धूल चटाने का सपना सपना ही रह जाएगा? इस रिपोर्ट से फैंस को लगेगा झटका

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ओलंपिक खेलों में एक बार फिर से क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। करीब 128 साल बाद अब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...