back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की कीमत कितनी? Eiffel Tower और मेडल कनेक्शन भी जानें

Paris Olympics 2024 : भारत की शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही है।

नई दिल्ली, रफ्तारपेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल की ही चर्चा है। किस खिलाड़ी ने कौन-सा मेडल जीता? किस देश के कितने मेडल हुए। इसके अलावा मेडल की कीमत को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल में किसकी कितनी कीमत है…यह भी बता दें कि इस बार मेडल जीतने वाले एथलीट अपने घर एफिल टावर (Eiffel Tower) का लोहा साथ ले जाएंगे। दरअसल, हर मेडल पर एफिल टावर के लोहे के एक टुकड़े का इस्तेमाल हुआ है। यानी मेडल जीतने पर एथलीट मशहूर एफिल टावर का लोहा भी घर ले जाएंगे।  

गोल्ड मेडल में 95.4 फीसदी चांदी

फोर्ब्स के अनुसार गोल्ड मेडल का 95.4 फीसदी हिस्सा चांदी से बना है। इसमें सिर्फ 6 ग्राम का शुद्ध सोना लगा है। वहीं, 18 ग्राम लोहे का इस्तेमाल हुआ है। गोल्ड मेडल का वजन 505 ग्राम है। रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड मेडल की कीमत 35 लाख रुपए है। 

ब्रॉन्ज मेडल की कीमत 1100 रुपए

ओलंपिक में साल 1912 में गोल्ड मेडल के लिए शुद्ध सोने का इस्तेमाल हुआ था। अब गोल्ड में शुद्ध सोने का इस्तेमाल कम होता है। ब्रॉन्ज मेडल का वजन 455 ग्राम है। इसमें 415.15 ग्राम तांबे का इस्तेमाल हुआ है। 21.85 ग्राम जिंक डाला गया है। इसके अतिरिक्त 18 ग्राम लोहे को मिलाकर ब्रॉन्ज मेडल बनाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉन्ज मेडल की कीमत 13 डॉलर यानी 1100 रुपए है।

सिल्वल मेडल का दाम 41 हजार रुपए

सिल्वर मेडल का वजन 525 ग्राम है। इसमें 507 ग्राम चांदी और 18 ग्राम लोहा लगाया गया है। गोल्ड मेडल की कीमत $486 डॉलर है। भारतीय मुद्रा में लगभग 41 हजार रुपए है।

एफिल टावर को नई पहचान देने के लिए पहल

1887 से 1889 के बीच फ्रांस में एफिल टावर किया गया था। एक दशक से यह टावर पेरिस की शोभा बढ़ा रहा है। बता दें, एफिल टावर से ही कुछ लोहा निकालकर ओलंपिक मेडलों में लगाए गए हैं। टावर की देखरेख करने वाली कंपनी ने ऐतिहासिक स्मारक की विरासत कोएक नई पहचान देने को यह पहल शुरू की है। 

मेडल के बीच में एफिल टावर के लोहे का इस्तेमाल

ओलंपिक मेडलों के बीच में एफिल टावर के लोहे का इस्तेमाल किया गया है। उसका आकार षटभुज (हेक्सागोन) का है। षटभुज को गाढ़ा सलेटी से कलर किया गया है। मेडल पर जहां एफिल टावर का लोहा लगा है, वहां ‘Paris 2024’ लिखा है। षटभुज के 6 कोनों पर गोल्ड कलर के जेमस्टोन भी लगे हैं, जो मेडल की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵