back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hockey India: PR Sreejesh की जर्सी नंबर 16 होगी रिटायर, जूनियर हॅाकी टीम को सिखाएंगे हॉकी के गुर

हॅाकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश के हॅाकी में दिए गए योगदान को सराहने के लिए उनकी जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला लिया है। संन्यास लेने के बाद श्रीजेश जल्द ही नई भूमिका में नजर आएंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॅाकी टीम ने जो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है उसमें श्रीजेश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्रीजेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हॅाकी को अलविदा कह दिया है और अब वह जूनियर टीम के कोच को पद पर अपनी सेवा देते नजर आएंगे।

जर्सी नंबर 16 को कहा जाएगा अलविदा

जो सम्मान अभी तक खेल इतिहास में धोनी-सचिन को मिला था। वही सम्मान हॅाकी इंडिया अब गोलकीपर श्रीजेश को देने जा रही है। हॅाकी इंडिया न सिर्फ उनके बहुमूल्य योगदान को सराहने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये की राशि से सम्मानित कर रही है बल्कि उनकी जर्सी को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर से रिटायर कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 16 नंबर की जर्सी अब कभी नहीं दिखेगी जबकि जूनियर स्तर पर ये जर्सी उप्लब्ध रहेगी।

जूनियर टीम की कमान होगी श्रीजेश के हाथ

14 अगस्त को दिल्ली में श्रीजेश के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हॅाकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया – ‘श्रीजेश अब जूनियर टीम की कमान अपने हाथ में लेने जा रहे हैं। अब वह जूनियर टीम में दूसरे श्रीजेश को तैयार करेंगें। अब वह अपने खेल के गुर जूनियर टीम को सिखाते हुए नजर आएंगे।

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड न जीत पाने का मलाल

श्रीजेश उन चुनिंदा खिलाडियों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय हॅाकी के स्वर्णिम काल में अपना योगदान दिया। श्रीजेश ने एक कार्यक्रम में बताया कि- ‘हम इस बार गोल्ड जीत सकते थे, लेकिन हमें ब्रांन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। हमें गोल्ड न जीत पाने का जीवन भर मलाल रहेगा।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नो हैंड शेक पॉलिसी पर लगा विराम, सुल्तान जोहोर कप में भारत-पाक खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के तीनों मुकाबलों, जिसमें फाइनल भी शामिल था। इस मैच में टीम के कप्‍तान...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...