back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फूल मालाओं और मुस्कुराहटों से हुआ हॉकी टीम का देश लौटने पर स्वागत

यह बहुत ही खुशी की बात है कि फैंस हमें बधाई देने आए हैं। पूरे देश की जीत में हमारी जीत है। यह अलग तरीके की फीलिंग है : कैप्टन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल लाने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का फूल मालाएं पहनाकर और मुस्कुराहटों के साथ स्वागत किया गया।

टीम के सभी सदस्य नहीं लौटे देश

हालांकि जीत का परचम लहराकर वापस लौटी टीम सभी सदस्य वापस नहीं आए हैं क्योंकि अपनी क्लोसिंग सेरेमनी होनी है। गोलकीपर पी आर श्रीजेश और मनु भाकर क्लोजिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर होंगे।

हमें सबका सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतों को पूरा किया गया: कैप्टन

भारत आने पर टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “हमें सबका सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतों को पूरा किया गया। मैं सबको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बहुत खुश और गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। ह हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। जो प्यार हमें मिला है उससे हमारी जिम्मेवारी और बढ़ गई है।

हमारी कोशिश थी कि हम मेडल लेकर आए

हमने कोशिश की कि हम जब फील्ड में उतरे तो मेडल लेकर आएं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि फैंस हमें बधाई देने आए हैं। पूरे देश की जीत में हमारी जीत है। यह अलग तरीके की फीलिंग है।

एक दूसरे पर था विश्वास: वाइस कैप्टन

भारत की टीम के वाइस कैप्टन हार्दिक सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को एक दूसरे पर विश्वास करने का रिवॉर्ड मिला है। यह हमारा विश्वास था कि हम एक दूसरे को संभाल लेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह 1972 के बाद भारत को ओलंपिक्स में दूसरी बार मेडल मिला है। भारत ने स्पेन को हराकर मेडल अपने नाम किया है। कैप्टन ने कहा है कि खेल में एक दी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और वो है एक दूसरे पर विश्वास। वो सबसे निवेदन करते हैं कि इसी तरह उन्हें प्यार मिलता रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

 

Advertisementspot_img

Also Read:

नो हैंड शेक पॉलिसी पर लगा विराम, सुल्तान जोहोर कप में भारत-पाक खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के तीनों मुकाबलों, जिसमें फाइनल भी शामिल था। इस मैच में टीम के कप्‍तान...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...