back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: ओलंपिक मेडल से चूकने के बाद अर्जुन बाबुता ने दिया बयान, बोले-कहीं-न-कहीं, मैं…

Paris Olympics 2024 Update: ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन अर्जुन बाबुता ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए। वह 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन भारत को मेडल की उम्मीद थी। यह मेडल अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में जीत सकते थे। मगर, एक छोटी से वह मेडल से चूक गए और देश के हाथ निराशा लगी। इस कारण वह काफी निराश दिखे। दरअसल, वह बहुत कम अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूके और चौथे स्थान पर रहे। वह मनु भाकर के बाद ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने वाले दूसरे एथलीट बनते। उन्होंने कहा कि निश्चय ही निराशाजनक। बहुत निराशाजनक, लेकिन आज जो है, वही है। कहीं-न-कहीं, मैं भाग्य में विश्वास करता हूं। यह दिन मेरा नहीं था।

अर्जुन ने की थी जोरदार शुरुआत

बता दें, अर्जुन ने जोरदार शुरुआत की थी। अपने पहले 10 कोशिशों में 10 से अधिक अंक पाए, लेकिन इवेंट के लास्ट स्टेज में 9.5 के शॉट ने उन्हें पदक की दौड़ से बाहर कर दिया। इस पर अर्जुन ने कहा कि एक एथलीट के रूप में आप सिर्फ नियंत्रण करने वाली चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर, आपके लिए चीजें सही नहीं हैं तो चीजें आपके लिए सही नहीं होंगी। अर्जुन ने कहा कि चाहे आप कितनी कोशिश कर लें, चाहे आप अपना 100% भी लगा दें, आप नहीं कह सकते कि आप आज जीत जाएंगे। आप बेशक इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। आपको अपना बेस्ट देना होगा।

मेरी तैयारी ने मेरे लिए किया काम

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुझे गर्व है। इवेंट से पहले मेरी तैयारी ने वास्तव में मेरे लिए काम किया। मैंने अपने कोचों के साथ मिलकर वर्षों की कड़ी मेहनत, तकनीक और रणनीति जो बनाई थी, वह इवेंट के दौरान काम आई। हम ऐसे शॉट पर ध्यान केंद्रित कर सकते थे, जो रिजल्ट को मेरे पक्ष में कर सकता था। मगर, ऐसा नहीं हो सका। अर्जुन ने पूर्व निशानेबाज एवं ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा का भी आभार जताया। अर्जुन ने बताया कि अभिनव ने इवेंट में उनके प्रदर्शन की सराहना की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵