back to top
33.3 C
New Delhi
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

paris olympics: 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया, 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया

पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3-2 से हरा दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। इस मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। 2 अगस्त शुक्रवार को खेले गए इस मैच में भारत की ओर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें एवं 33वें मिनट और अभिषेक ने 18वें मिनट में गोल दागे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से थॉम क्रेग ने 25वें मिनट में और ब्लेक गोवर्स ने 55वें मिनट में भारतीय गोल पोस्ट में गोल दागे।

52 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक्स में हराया

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने 52 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है। इससे पहले 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को मात दी थी। 

ऐसा रहा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में भारतीय टीम विपक्षी टीम पर हावी रही। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागकर कंगारू टीम को सकते में डाल दिया। पहले ललित उपाध्याय ने डी में प्रवेश किया और ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को चकमा दे दिया। उसके बाद अभिषेक ने चार्टर की ओर गेंद फ्लिक करते हुए गोल कर दिया। फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके इंडियन टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने की वापसी

दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वापसी की। थॉस क्रेग ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिये गोल कर दिया। फिर तीसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने खेल में आक्रमकता लाते हुए 1 गोल कर दिया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि ब्लेक गोवर्स ने ये गोल 55वें मिनट पर किया था।

ये टीमें पहुंची हैं क्वार्टर फाइनल में

पूल-बी में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, आयरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया हैं। वहीं पूल-ए में नीदरलैंड्स, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन, साउथ अफ्रीका और फ्रांस हैं। दोनों ही ग्रुपों से चार-चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली हैं। पूल-बी में भारत दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है, जबकि बेल्जियम पूल-बी में टॉप पर रहा। पूल-बी से ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Asia Cup Hockey 2025 : भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में कोरिया को दी मात, गौतम गंभीर ने जताई खुशी, बयान वायरल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Beauty Tips: ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

रूखी त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाने के लिए...

Anita Hassanandani का साड़ी लुक हुआ वायरल, Naagin स्टार ने फिर बिखेरा अपना जादू

टेलीविजन और मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री Anita Hassanandani...

Health Tips: समर डाइट प्लान: गर्मियों में शरीर को रखें ठंडा, फिट और ऊर्जावान

समर डाइट प्लान: गर्मियों में सेहतमंद रहने के आसान...

Daily Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा फल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मंगलवार का दिन बहुत ही...

Nora Fatehi ने FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता दिल

भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित परफॉर्मर्स में शामिल...

Beauty Tips: ऑयली स्किन से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान टिप्स और पाएं बेदाग निखार

ऑयली स्किन की देखभाल के आसान और असरदार टिप्स ऑयली...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵